गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।-अंचल के देवधाम प्रदेश के प्रसिद्ध जतमई मंदिर में एक बार फिर चोरी घटना सामने आई है। माता जतमई मंदिर के पास स्थित महाकाल मंदिर में यह चोरी हुई है जहां चोर ने दान पेटी से पैसा चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब मंदिर के पुजारी महाकाल की पूजा करने गए तो उसे महाकाल मंदिर का सामने का दरवाजा जो चुनरी में बांधा गया था वह आधा खुला हुआ और मंदिर के गर्भगृह में रखी हुई दान पेटी टूटी हुई मिली हैरानी की बात यह है कि कांच से बनाए गए इस दान पेटी में दानदाताओं द्वारा चढ़ाए हुए सारे नोट पारदर्शी रूप से दिखाई देते थे। इस कारण चोर ने दान पेटी को तोड़ा है। उसने पैसा चुराया तो शायद उसके हाथ में चोट लगी हो जिस वजह से मंदिर के अंदर खून और जिधर से भगा है वहां खून कई जगह इधर-उधर खून के छींटे फैला है घटना की जानकारी थाना को दी गई है। मौके पर थाना प्रभारी समेत थाना की टीम पहुंची जो मामले की जांच कर रही है साथ ही डॉग स्काड की टीम भी बुलायी गयी है। जतमई मंदिर में यह चोरी की पहली घटना नहीं है इसके पहले भी चोरी हो चुकी है बार बार माता के मंदिर में हो रही चोरी दानदाताओं सहित श्रद्धालुओं सहित आसपास के ग्रामीणों की आस्था के साथ खिलवाड़ व संदेह पैदा कर रहा है। पहले की तरह इस बार भी चोर ने सीसीटीवी कैमरे को कपड़ा से ढक दिया है। इस हिसाब से सब अंदाजा लगा रहे है कि चोर कोई नया नहीं है आसपास के और जानकार आदमी ही हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि जतमई प्रांगण में मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिसमें से एक भी कैमरा चालू नहीं है ऐसे में लाखों खर्च कर सेवा समिति या संचालन समिति द्वारा यह व्यवस्था की गई है। उसका कोई औचित्य नहीं है। श्रद्धालुजनों से मामलें की गंभीरता से करते हुए अपराधी को हर हाल में पकड़ने की गुजारिश की है। ताकि घटना की बार बार पुनरावृत्ति न हो।
There is no ads to display, Please add some


