मैनपुर (गंगा प्रकाश)। जैसे-जैसे मतदान का समय निकट आ रहा है चुनाव प्रचार की गति पकड़ रहा है सत्ता के लिए शुरू घमासान में कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र में किसान हितैषी जन मुद्दों को लेकर विधानसभा प्रत्याशी जनक ध्रुव जन आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विभिन्न गांव का दौरा कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर घोषणा पत्र जारी कर जैसे अधूरे सुलभ जलाशय को पूर्ण कराया जाएगा अनेशर जलाशय से नहर निर्माण , बरही में बड़ा स्टाफ डैम निर्माण मैनपुर क्षेत्र में जाम नाला से सिंचाई का निर्माण विधानसभा अंतर्गत सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा क्षेत्र की समस्त ग्रामों में सुगम सड़क की व्यवस्था से जोड़ा जाएगा क्षेत्र में सभी सड़क मार्गों पर पुलों की आवश्यकता देखते हुए निर्माण, समस्त ग्रामों की पूजा स्थल देवगुड़ी निर्माण देवभोग ब्लॉक में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास खुलवाया जाएगा विधानसभा अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में हाई स्कूल को उन्नयन करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल खोला जाएगा झाखर पारा व अमलीपदर में शिक्षा की बढ़ोतरी के लिए नवीन विद्यालय खोले जाएंगे विधानसभा के अंतर्गत आदिवासी विकास खंड छुरा गरियाबंद मैंनपुर में पोंटा केबिन खोलकर बेहतर शिक्षा को बढ़ाया बढ़ाया जाएगा विद्युत विहीन ग्रामों में विद्युत पहुंचाया जाएगा पूरे विधानसभा के समस्त ग्रामों में सौर ऊर्जा हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नागरिकों को इलाज की सुविधा हेतु रायपुर में बेहतर इलाज सुविधा व ठहरने का सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के छात्र-छात्राओं के लिए राजधानी में उच्च शिक्षा के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा मैनपुर में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोली जाएगी छोटे-छोटे लघु उद्योगों कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सहायता प्रदान किया जाएगा विधानसभा के अंतर्गत पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित पर्यटन स्थलों को शासन द्वारा स्वीकृत दिलाया जाएगा जैसे भाटीगढ़ देवधारा ऋषि झरण चौकसिल कांदाडोंगर धूप कोट गरजई, जैसे बिंद्रानवागढ़ के सभी अस्पतालों को इलाज हेतु अत्याधुनिक मशीनों से सुविधा युक्त बनाया जाएगा सोदूंर जलाशय से मैनपुर क्षेत्र में नहर के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा इन घोषणाओं के साथ विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जन आशीर्वाद मांग रहे हैं।
जनक ध्रुव के क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव प्रचार तेज मिल रहा है भारी जन समर्थन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
