किसानों की मांग को देखते हुए मिली नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति

मैनपुर (गंगा प्रकाश)। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के प्रयास से तीन गॉव के सैकड़ो किसानों की एक दशक पुरानी मांग पूरी हो गई है ।जनक के प्रयास से छत्तीसगढ़ शासन ने घूमरगुड़ा में धान खरीदी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यहां बताना लाजमी होगा कि घूमरगुड़ा, बरकानी और सरगीगुड़ा के सैकड़ो किसान पिछले एक दशक से घूमरगुड़ा में मंडी खोले जाने की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना था कि तीन गॉव के किसानों को धान बेचने के लिए लाटापारा धान खरीदी केंद्र तक पहुंचना पड़ता है।  वहीं तीन गॉव के लोगों को दस किलोमीटर का सफर तय कर लाटापारा केंद्र तक पहुंचना पड़ता था ।वहीं लम्बे समय से किसान इस मांग को लेकर तत्कालीन सरकार में बैठे जिम्मेदारों से भी मांग कर चुके थे, लेकिन जिम्मेदारों ने कभी उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया।  जिसके बाद तीन गॉव के किसान मायूस हो गए थे । इस बीच जनक ध्रुव महीने भर पहले घूमरगुड़ा गॉव के दौरे पर पहुँचे थे। जनक के दौरे के दौरान उन्हें किसानों ने फिर इस मांग से अवगत करवाया । और अपनी परेशानियों से उन्हें अवगत करवाया ,किसानों की परेशानी सुनने के बाद जनक ने उन्हें पूर्ण रूप से भरोसा दिलवाया कि महीने भर के अंदर उनकी सालों पुरानी इस मांग को वे पूरा करवाएंगे और उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। दौरे से लौटने के बाद जनक ने तत्काल इस मांग को जिले के प्रभारी और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को अवगत करवाया। प्रभारी मंत्री ने मांग को गंभीरता से लेकर प्रदेश के मुखिया से इस मांग को लेकर चर्चा की।  इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर घूमरगुड़ा में धान खरीदी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिल गई । कार्यक्रम में पहुँचे जनक ने आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है । सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कदम उठाया है। उसी का नतीजा है कि तीन गॉव के सैकड़ो किसानों की सालों पुरानी मांग पूरी हुई।  जनक ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है । प्रदेश के मुखिया आज हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जो कहा है।  उसे करके दिखाया है।  जनक ने नारा दिया कि भूपेश है तो भरोसा है। कार्यक्रम के दौरान लाटापारा के पूर्व मंडी अध्यक्ष खिलावन पात्र, युवा नेता उमेश डोंगरे, लाटापारा मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष धनसिंग मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद्र बेसरा, देवभोग मंडी अध्यक्ष राजेश तिवारी  उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version