गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 70 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सभी लोगों की समस्याएं को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में आज ग्राम कुटेना के कलीराम साहू ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम हिराबत्तर की नीलकुमारी ने मूखबधिर बच्चों को पेंशन एवं शिक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम बांजीपदर के भजन सिंह ने नवीन राशन कार्ड बनवाने, ग्राम गाड़ाघाट के दुष्यंत साहू ने विक्रय किए गए गोबर की राशि दिलाने, ग्राम रायआमा के नारद राम नेताम ने सहकारी बैंक से ऋण दिलाने, ग्राम कुटेना के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को तोड़े गए गौरव पथ का पुनर्निर्माण कराने, ग्राम कोसमबुड़ा के गैंदलाल नायक ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश दिलाने, ग्राम मोहदा के बोहरन नागेश ने राजीव गांधी किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम भुंजियामुंडा के दानीराम कंवर ने धान विक्रय के बोनस राशि दिलाने, ग्राम पसौद के ब्रह्मानंद ध्रुव ने राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना की राशि दिलाने, ग्राम मुड़ागांव के ग्रामीण ने अवैध कब्जा हटाने के आवेदन सहित राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, वन अधिकार पत्र, सीमांकन, वन अधिकार पत्र दिलाने जैसे विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर कलेक्टर ने आवेदकों को उनके आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने भरोसा दिलाया। जनचौपाल में अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सभी एस.डी.एम, सभी जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


