मांग एवं शिकायत से संबंधित 46 आवेदन मिले

विनय सिंह 

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)-जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में कलेक्टर  पदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिए। जनचौपाल में मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में आये तहसील नवागढ़ के ग्राम कुंआ निवासी नूतन साहू ने छ.ग. शासन द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, तहसील बेरला के ग्राम हसदा निवासी केशवकुमार साहू ने अपने लगानी भूमि के सामने घास भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के संबंध में शिकायत की। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम परसदा के ग्रामवासियों ने पक्षी विहार के जमीन में गांव के एक व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा कर धान, गेंहूं एवं चना की खेती करने के संबंध में शिकायत किए। तहसील बेरला के ग्राम खर्रा निवासी देवेन्द्र वर्मा ने खाद बीज के लिए अल्पकालिन ऋण प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील देवकर के ग्राम पंचायत खुरुसबोड़ के पूर्व सरपंच तिलक मनहरे ने खुरुसबोड़ से कोहकाबोड़ तक पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल की जांच एवं शिकायत के संबंध में आवेदन दिया। विकासखण्ड बेरला के ग्राम सांकरा निवासी मनहरण साहू ने गांव के गौठान में किए गये कार्य का परिश्रमिक राशि का भुगतान करवाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम गिधवा निवासी लालू निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मित्र के रूप में किए गए कार्य का मानदेय भुगतान करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम जौंग निवासी रघुवीर क्षत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्त की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मुरकुटा के ग्रामवासियों ने मुक्तिधाम से अवैध कब्जा हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया।

इसी तरह शाला प्रबंधन समिति शा.पूर्व.मा. शाला बेरला ने जनचौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर अवगत कराया कि शास पूर्व माध्य शाला बेरला (हिन्दी माध्यम) में बालक शौचालय बहुत ही जर्जर स्थिति में है। जिसके कारण विद्यालय के बालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शाला प्रबंधन समिति ने शौचालय मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा जनचौपाल में नक्शा त्रुटि सुधार करने, बन्दोबस्त त्रुटि सुधार करने, आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, फसल बीमा की राशि दिलाये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version