फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा अब पंचम विधानसभा के आखिरी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने का नाटक कर रही है। भूपेश सरकार में विधानसभा के 15 सत्र पूर्ण हो चुके हैं। इसमें भाजपा का प्रदर्शन जीरो रहा है और पांचवी विधानसभा के पावस सत्र में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए राजनीति करने और मीडिया में बने रहने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का ढोंग कर रही है। नाटक और नौटंकी कर रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि पंचम विधानसभा के 15 सत्र में भाजपा 1 दिन में पूरे क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से बिना हो हंगामा किए बैठ ही नहीं पाई। उनका पूरा मकसद सत्र को प्रभावित करना और जनहित के कार्यों पर अड़ंगा लगाना रहा है। भाजपा के विधायक सवाल लगाकर जवाब सुनने से पहले पीठ दिखाकर सत्र से भाग जाते थे। और यह दृश्य पूरा छत्तीसगढ़ ने देखा है की किस प्रकार से भाजपा के विधायक भूपेश सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे फैसलों को रोकने के लिए अवरोध उत्पन्न करते थे। जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए 36 बिंदुओं के वादों में से 95% वादों को पूरा किया है। प्रदेश में किसानों को ₹2660 और ₹2640 धान की कीमत मिल रहा है। जो देश के किसी भी राज्यों इतनी कीमत नहीं दिया जा रहा है। 44 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों की कर्ज माफी की, सिंचाई कर माफ महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता 500000 से अधिक युवाओं को रोजगार 50,000 से अधिक सरकारी पदों पर सीधी भर्ती आंगनबाड़ी मितानिन होमगार्ड के जवान कोटवार पटेल के मानदेय में वृद्धि की गई है।
There is no ads to display, Please add some


