गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी से क्षेत्र के रामाधार साहू सेंदर, मोती निषाद बिजली, गजेंद्र निषाद बिजली, ओमप्रकाश साहू चरभट्ठी, गजेश्वर सिन्हा छुईहा, कोमल ढीढी लचकेरा ग्राम के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उनके बसना निवास पहूंचकर मिले। कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दिया और भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय भाजपा नेता जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का धन्यवाद ज्ञापित किया। महासमुंद से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद रूपकुमारी चौधरी ने कहा जनता की सेवा को लेकर बहुत उत्सुक हूं। भाजपा नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के चौतरफा प्रयास में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगी। मेरे संसदीय सचिव कार्यकाल में मेरे भाइयों और बहनों ने मुझे जो अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। विश्वास जताती हूं कि फिर से जनता सेवा का मौका देगी।
There is no ads to display, Please add some


