फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।– भारतीय जनता पार्टी राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रोहित साहू ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा मंडल फिंगेश्वर अंतर्गत विभिन्न गाँवों में पदयात्रा के माध्यम से जनसंपर्क किया।सर्वप्रथम वे भाजपा मंडल फिंगेश्वर में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती में शामिल होने के पश्चात माता मौली मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद माँगा इस दौरान महासमुन्द लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहूएपूर्व सांसद चंदूलाल साहूएविधानसभा संयोजक भागवत हरितएनगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादवएकिसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरितएमंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकरएमहामंत्री द्वय पुरन साहूएमिंजून साहूएबोधन साहुएराजू साहू आदि मौजूद रहे। इसके बाद ग्राम पथर्रीएसोनेसिल्लीएखपरी लचकेराएकोसमखूंटा तथा जामगांव में कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओंए समर्थकों तथा आमजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह जगह पर जनता ने उनका बाजे गाजेएफूलमालाएपटाखों से भव्य स्वागत किया। ग्राम जामगांव में सभा के दौरान उन्होंने पूर्ववर्ति भाजपा सरकार तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखकर उपस्थित जनसमुदाय से आशीर्वाद व सहयोग माँगा। इस जनसंपर्क के दौरान किरण सोनीएसंतोषी श्रीवास्तवएपद्मा यदुएरामजी साहुएरामाधार साहू एमोती निषादए टिकेश साहूएओमप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
