कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
जनदर्शन में कुल 160 आवेदन हुए प्राप्त

    

जांजगीर-चांपा(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
     जनदर्शन में जांजगीर के विकासखंड बलौदा के ग्राम बिरगहनी निवासी श्रीमती सीमा कुर्रे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, श्रीमती लीला यादव जमीन नामांतरण करवाने, शिवरीनारायण निवासी राकेश सिंह द्वारा भू-आबंटन कराने, ग्राम चुरतेला निवासी अनन्या रोहिदास द्वारा ट्राई साइकिल दिलाने, जांजगीर के अलगू सिंह चौहान द्वारा इलेक्ट्रिक साइकिल दिलाने, ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच श्रीमती लखे कुमारी राठौर द्वारा अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम पंचायत पनोरा निवासी दशरथ निवासी द्वारा वन भूमि का पट्टा दिलाने, जांजगीर निवासी किरण कुमार साहू द्वारा सीमांकन कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version