मोहला(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत मानपुर जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की मनमानी के चलते प्रशासन की व्यवस्था लचर दिख रही है,ज्ञात हो कि आज दिनांक 06 जून 2023 को मानपुर में विकास खंड स्तरीय आयुष्मान कार्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,जो कि पूरे मानपुर ब्लाक के अंतर्गत एक ही दिवस में होना है ,इस आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता होनी चाहिए ,इस प्रशिक्षण में जनपद के जनप्रतिनिधियों को न बुलाना एक तरफ जनप्रतिनिधि अपना अपमान समझ रहे है क्योंकि जिस क्षेत्र से वे चुने गए है अगर उन ग्रामवासियो के एक भी परिवार का आयुष्मान कार्ड से नाम छूटता है,तो जनप्रतिनिधि का नुकसान हो सकता है,इसलिए जनपद के कुछ जनप्रतिनिधियों की एक जगह बैठक हुई जिसमें उन्होंने बैठक में सीईओ डीडी मंडले के खिलाफ आवाज उठाई। इस प्रशिक्षण शिविर में जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष एवम किसी भी सम्मानित सदस्यों को आमंत्रित नही किया गया जिसमें जनपद पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारियों की अहम भागीदारी बताए जा रहे है ,क्या जनपद पंचायत मानपुर कब तक उपेक्षाएं झेलेंगे इससे प्रतीत होता है की सीईओ  जिम्मेदार है और जनप्रतिनिधि औजार है।

इस विषय मे जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीईओ ने मुझे कोई जानकारी नही दी गई।

सभापति अभिमन्यु मंडावी एवं जनपद सदस्य चाणक्य मेरिया ने इस मामले में कहा कि सीईओ की सिर्फ मनमानी चल रही है,अपनी मनमर्जी सिर्फ यह अधिकारी चला रहा है।हमको इस प्रशिक्षण की कोई जानकारी नही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version