गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के जनपद सभापति श्रीमती अर्चना डॉ दिलीप साहू ने अपना जन्मदिवस दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को कंपास पेन मिठाई भेंट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के ऊपर ईश्वर का विशेष कृपा बना रहता है। आप अपने आप को दिव्यांग ना समझे और जो आप में कला है। उस क्षेत्र में निरंतर काम करें आप जरूर इतिहास रचाएंगे ऐसा मेरा मानना है। उक्त अवसर पर उज्जवल दिव्यांग संघ के अध्यक्ष जागेश्वर साहू पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामु राम साहू पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर जनपद पंचायत फिंगेश्वर नूतन साहू अखिल भारतीय तैलीक महासभा के कार्यकारी सदस्य दिलीप साहू एवं स्कूल के सभी शिक्षक साथी गण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


