गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद ग्राम गंजईपुरी में Millet कलेबा (श्री अन्न) उत्पादन इकाई का उद्घाटन जनपद सीईओ नरसिंह ध्रुव द्वारा दिनांक 15 सितंबर 2023 को किया गया | Millet कलेबा (श्री अन्न) एचडीएफसी बैंक लिमिटेड “परिवर्तन” के तहत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम द्वारा शुरू की गई एक विशेष पहल है। ये कार्यक्रम NIWCYD द्वारा कार्यान्वित है।

“समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम” के बैनर तले NIWCYD द्वारा श्री अन्न के उत्पादन, उपभोग, प्रसंस्करण, सीबीओ/एफपीओ को मजबूत करने, सामूहिक विपणन और मूल्यवर्धन की शुरुआत और प्रचार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में किया गया है। तेजी से जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में यह कार्यक्रम छोटे और सीमांत किसानों के लिए विकल्प योजना के रूप में रसायन मुक्त श्री अन्न फसल की खेती, बाजार के दायरे के निर्माण और उपज के लिए क्लस्टर स्तर पर तत्काल बाजार के लिंकेज और स्थापना के माध्यम से पोषण व्यंजनों को बढ़ावा देने पर अधिक केंद्रित है। Millet कलेबा (श्री अन्न) उत्पादन इकाई एकता स्वयं सहायता समूह, गंजईपुरी के द्वारा संचालित किया जायेगा जिसके लिए समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत और एफपीसी द्वारा स्थापना लागत और बुनियादी ढांचे का समर्थन प्रदान किया गया है साथ ही पोषक व्यंजनों के निर्माण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान किया गया है । रागी लड्डू, रागी मुर्कु, ज्वार मुर्कु, ज्वार लड्डू, रागी मिक्चर, सतुवा मिक्स, ज्वार शक़्कर पारा नमक पारा इत्यादि जैसे पोषण व्यंजन इस Millet कलेबा (श्री अन्न) उत्पादन इकाई के माध्यम से तैयार कर बाजार में विक्रय के लिए मिलेट कलेवा इकाई और गरियाबंद आदिवासी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के आपसी समझौते के माध्यम से स्थापित किया जाएगा। इस आय सृजन गतिविधि के माध्यम से महिला समूहों के आय स्रोत को मजबूत किया गया साथ ही इस उद्यमी के माध्यम से पोषण व्यंजनों को बढ़ावा दिया गया । इस पहल के माध्यम  से श्री अन्न की मांग में वृद्धि होने की उम्मीद किया गया है ।

इस उद्घाटन समारोह में जनपद CEO श्री नरसिंह ध्रुव , डॉ. मनीष चौरसिया (डीन- KVK), श्री मलय साहू (परियोजना प्रबंधक – एचआरडीपी, NIWCYD) और अन्य कर्मचारी, ग्रामीण महिलाएँ  और स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version