जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियो के परिणाम प्रभावित करने के षड्यंत्र को देखते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद परिसर में आज मतगणना एवं सरलीकरण में व्याप्त अनियमितता एवं अधिकारियों द्वारा परिणाम प्रभावित करने के षड्यंत्र की स्पष्ट स्थिति को देखते हुए वहां जनप्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन अपने 100-150 समर्थको के साथ नारेबाजी एवं अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का आरोप लगाकर जमकर नारा प्रदर्शन चल रहा है। वहां कोई जवाबदार अधिकारी नहीं है कार्यालय में सरलीकरण जैसी गंभीर प्रक्रिया चल रही है और अधिकारी द्वारा लैपटॉप आदि लेकर गायब है। यह स्थिति निष्पक्ष चुनाव के नाम अनियमितता ही नहीं गंभीर अनियमितता है। जनप्रतिनिधि चुनाव अधिकारियों के खिलाफ खुले आम गंभीर अपराध के लिए नारे बाजी कर रहे हैं। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रतिनिधि ने जब मोबाइल पर सहायक रिटर्निग अधिकारी से बात की तो वह अपने अन्य काम से कलेक्टर से मिलने गरियाबंद आए हैं समझा जा सकता है कि फिंगेश्वर में सरलीकरण जैसा महत्वपूर्ण काम चल रहा है उसे छोड़कर दोनों प्रमुख अधिकारी किसी अन्य काम से मिलने गरियाबंद कलेक्टर के पास जाना जरूरी समझते हैं। यहां फिंगेश्वर में सैकड़ो जनप्रतिनिधि धुप भरी गर्मी में खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन के साथ-साथ सत्तासीन राजनीतिक पार्टी की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पढ़ना है।
There is no ads to display, Please add some


