लखनपुर (गंगा प्रकाश):– सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास राव संदीपन ने उदयपुर क्षेत्र में पहाड़ी कोरवाओं के लिए आयोजित जनमन योजना के शिविर में पहुंच ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पहाड़ी कोरवा बच्चों से बात करने वे उनके बीच नीचे बैठ गए। उनके अभिभावकों से भी बच्चों के शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने विकासखण्ड के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आवासीय परिसर में बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने निरीक्षण करते हुए छात्राओं से सीधे बात की। कलेक्टर को अपने बीच देखकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर से सिविल सर्विस की तैयारी को लेकर सवाल किया, जिस पर कलेक्टर ने बड़े ही सहज भाव से स्कूल की बालिकाओं को अपना अनुभव बताया।
जनमन शिविर में भी पहुंचे
कलेक्टर विलास भोस्कर बुधवार को आज उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी के आश्रित ग्राम अलगा और ग्राम पंचायत भकुरमा पहुंचे। इन ग्रामों में निवासरत पीवीटीजी समुदाय को प्रधानमंत्री जनमन योजना से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अलगा और भकूरमा में कैंप लगाकर पीवीटीजी लोगों के आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक में खाते भी खोले जा रहे हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव में योजनाओं के लाभ, राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने सहित पेयजल उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीवीटीजी बहुल क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ्य शिविर आवश्य लगाया जाए जिससे नियमित रूप से उन्हें स्वास्थ्य जांच आदि का लाभ मिलता रहे, दुरुस्त क्षेत्र के लोगों को, पंचायत मुख्यालय से गांव तक पीडीएस के तहत राशन सामग्री लाने में सुविधा के लिए सुविधा अनुरूप वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
There is no ads to display, Please add some


