गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी संजीदा होकर जनसंपर्क कर रही है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोहित साहू लगातार गाँव गाँव घूमकर जनमानस के बीच उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं और शासन की योजनाओं का बखान कर लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह जन जन से कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान विधायक रोहित साहू जनता की समस्याओं से व अवगत होकर समाधान भी कर रहे हैं। जनसंपर्क की कड़ी में फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पतोरा पहुँचे। दौरान विधायक रोहित साहू को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा कि आजादी के 70 साल भी मूलभूत अवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो रही थी। देश को खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर घर शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, 3100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, महतारी वंदन, दो साल का बोनस, तेंदुपत्ता संग्राहक परिवारों को मानक बोरा की कीमतों में वृद्धि, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से भाजपा सरकार छग की जनता का विकास और अमूलचूल परिवर्तन कर रही है। अब आवश्यकता है तो तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भारत को फिर से विकास पथ पर अग्रसर करें, इसके लिए महासमुन्द लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से आपके बीच का बेटा विधायक बनकर आपकी सेवा में तत्पर होकर कार्य कर रही है। आप सबकी समस्याओं को यथासंभव निराकरण करने सक्रियता से भाजपा सरकार कार्य कर रही है जिसका लाभ आम जनमानस को हो रहा है। आप सभी मिलकर अबकी बार 400 पार के नारे के संकल्प को पूरा करने में सहयोग प्रदान करें। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने देश के विकास के लिए पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए विभिन्न योजनाओं से उपस्थिति जनमानस को अवगत कराते हुए भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी के लिए समर्थन माँगा। इस दौरान फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष शेखर गिलहरे को विधायक रोहित साहू ने भाजपा का गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। इस अवसर पर सरपंच अमरीका साहू, पूर्व सरपंच उदय साहू, भाजपा नेता रामुराम साहू, प्रेमलाल टोडर, आनंद राम साहू, उत्तम कंवर, नेमु कंवर, मौलीचरण कंवर, हृदय कंवर, संतोष साहू, जागेश्वर शर्मा, कुमार कंवर, प्रकाश साहू, दीनदयाल साहू, भारत कंवर, कुंजन साहू, चंदर साहू, जाहुरी कंवर, मालती कंवर, गायत्री कंवर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version