कलेक्टर ने श्री सोनी को गुलदस्ता भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला जनसंपर्क कार्यालय में वाहन चालक के पद पर पदस्थ भरतलाल सोनी के सेवानिवृत होने पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने उन्हें बधाई दी। कलेक्टर श्री छिकारा ने श्री सोनी को गुलदस्ता भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही लंबी सेवा अवधि के दौरान शासकीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने पश्चात सेवानिवृत होने पर खुशी जताते हुए बधाई दी। इस दौरान कलेक्टर ने पीपीएफ फाइनल सेटलमेंट प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर श्री सोनी को लाभान्वित करने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए। सौम्य व्यवहार के धनी श्री सोनी कार्यकुशलता और शासकीय दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए लोकप्रिय रहे है। श्री सोनी ने वर्ष 1996 में मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम में वाहन चालक के पद से अपनी शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। छत्तीसगढ़ में राज्य परिवहन निगम बंद होने के पश्चात जनसंपर्क विभाग में प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रहे थे। वह वर्ष 2017 से जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में सेवा देने पश्चात दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए।
      इस अवसर पर कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि जीवन की एक महत्वपूर्ण अवधि नौकरी, जहां हम हर दिन लगन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उठते हैं, एक दिन सेवानिवृत्ति के रूप में समाप्त होती है। यह अवसर काम के साथ-साथ योगदान और प्रमाणित सामर्थ्य की स्मृति बन जाती है। रिटायरमेंट जीवन का वह हिस्सा है जहां नये सपनों, उद्देश्यों और सम्भावनाओं का उदय होता है। यह अवसर हमें कुछ विशेष और स्पष्ट करने का मौका देता है। रिटायरमेंट नई जीवन शैली के साथ भविष्य को आगे बढ़ाने की एक नई दिशा और शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने श्री सोनी को सेवानिवृत्ति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version