गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासनादेशानुसार दिनांक 27.07.2024 से 10.08.2024 तक समस्त निकायों के समस्त वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। उक्त आदेश के तारतम्य में निकाय द्वारा प्रतिदिन एक वार्ड में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने बताया की 29.07.2024 को वार्ड क्र. 03 के रंगमंच में लगाया गया। जिसमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, निर्माण कार्य आदि संबंधी कुल 40 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 04 राशन कार्ड एवं 02 आयुष्मान कार्ड का त्वरित निराकरण किया गया। इस शिविर में वार्ड क्र. 03 के पार्षद कमलेश यदु शिविर के अंत तक उपस्थित रहे व इनके द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार दिनांक 30.07.2024 को वार्ड क्र. 04 शा.प्रा. शाला मौलीपारा स्कूल के पास रंगमंच में शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 57 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 04 राशन कार्ड एवं 02 आयुष्मान कार्ड का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों पर संबंधित विभाग एवं निकाय द्वारा प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जावेगा। इस शिविर में राजू साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मनीष हरित भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थित रही व राशन कार्ड का वितरण किया गया। दिनांक 31.07.2024 को वार्ड क्र. 05 दुर्गा रंगमंच में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 33 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 10 राशन कार्ड का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों पर संबंधित विभाग एवं निर्माण कार्यों का निकाय द्वारा प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जावेगा। इस शिविर में नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश यदु शिविर के अंत तक शिविर स्थल पर उपस्थित रहे। इनके कर कमलो से राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। इस शिविर में वार्ड क्र. 06 के हितग्राही श्रीमती उषा बाई चोपड़ा पति श्री मेघराज चोपड़ा जो लगभग 25 वर्षों से बीपीएल राशन कार्ड का मांग कर रहे थे उसका पात्रता अनुसार एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड बनाकर अध्यक्ष द्वारा वितरण किया गया। उक्त शिविर में अध्यक्ष जगदीश यदु, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष कुमार विश्वकर्मा, हेमंत देवांगन नोडल अधिकारी, मो. निसार शेख कुरैशी सहायक नोडल अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गोरेलाल परमार राजस्व प्रभारी, शिव कुमार साहू, नरेश कुमार धु्रव, संतु राम यादव, लोखू साहू, टकेश्वर निषाद, जयप्रकाश, अमित साहू, राजस्व विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानित, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं नगर पंचायत के समस्त शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version