श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की तैयारी से जिले में भी खुशी का माहौल

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर  जिले के विभिन्न मंदिर, देवालय, पर्यटन, तीर्थस्थल एवं ग्राम पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्वसहायता समूह, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर आसपास को साफ-साफाई कर रहे है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपील पर देशभर के मंदिरों, देवालय, पर्यटन स्थल, तीर्थस्थल, ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा में पूरे देशभर में दिवाली जैसा माहौल रहेगा। देशवासी मंदिरों से लेकर अपने घरों में भी दीप जलाकर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाएंगे। इसके लिए जिले के मंदिरों में साफ-सफाई कर रंगरोगन एवं आवश्यक मरम्मत आदि भी किया जा रहा जा रहा है। इस दिन मंदिरों, देवालयों में सजावट भी किया जायेगा। 22 जनवरी को जिले के सभी विकासखंडों में भव्य और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
ज्ञात हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ के कण-कण और जन जन में बसे हुए है। माता शबरी की बेर की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में रची बसी हुई है। जिले में आज ग्राम पंचायत देवरी चरभट्ठी, परसदा जोशी, कसाबाय, पतोरादादर, हरदी, बोरिद, मैनपुर खुर्द सहित अन्य ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता के माध्यम से ग्राम पंचायतों, मंदिर, देवालय एवं तीर्थस्थल परिसर का साफ-सफाई किया गया, जिसमें लोगों ने स्वफूर्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 22 जनवरी को जिले के धार्मिक स्थलों के सजावट, रंगरोगन, लाईटिंग एवं साज-सज्जा कर धार्मिक स्थलों में भक्तिमय वातावरण रहगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version