बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के तहत बलौदाबाजार जिला के कसडोल विधानसभा, बलौदाबाजार विधानसभा एवं भाटापारा विधानसभा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया जनहितैषी एवं संवेदनशील कलेक्टर बलौदाबाजार चन्दन कुमार एवं जनहितैषी पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार दीपक कुमार झा दोनो के कुशल मार्गदर्शन में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।जिसके चलते बलौदाबाजार में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था में बेहतरीन सुधार देखने को मिला,फलस्वरूप जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति मतदाताओं, आमजनों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों का दोगुना विश्वास कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति बढ़ा है।इसके अलावा जिला में विकास की गति तेजी से देखने को लगातार मिल रहा है।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के बेहतरीन एवं कुशल मार्गदर्शन से प्रभावित होकर प्रेस क्लब यूनियन लवन के अध्यक्ष गोलू कैवर्त के नेतृत्व में बुधवार 20दिसम्बर को कलेक्टर चन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को गुलदस्ता एवं शॉल से सम्मानित कर जिला में निरंतर प्रशासनिक व्यवस्था हमेशा दूरस्थ हो कि अपील किये।गौरतलब हो कि कलेक्टर चन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के पदस्थापना से ही जिला में सभी प्रकरणों का निराकरण तेजी से हो रहा है जिससे आमजनों का समस्या का निदान भी त्वरित होने से जिला बलौदाबाजार में शांति व्यवस्था का संचार देखने को मिल रहा है।कलेक्टर एस पी को सम्मानित किये जाने के दौरान अध्यक्ष गोलू कैवर्त के साथ पत्रकार रूपेश जोशी, पत्रकार विजय साहू ,युवराज साहू भी मौजूद रहा।प्रेस क्लब यूनियन लवन द्वारा सम्मानित होने पर कलेक्टर एस पी ने प्रेस क्लब यूनियन लवन के प्रति धन्यवाद जताया।
There is no ads to display, Please add some
