बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन एवं बलौदाबाजार जिला के जनहितैषी संवेदनशील कलेक्टर चन्दन कुमार के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामलों में खनिज विभाग का लगातार तेज़ी से कार्रवाई जारी है।अवैध कारोबार से लिप्त लोगों में कलेक्टर के एक्शन मूड एवं खनिज विभाग के ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप एवं खौफ का माहौल है।कलेक्टर जिसके लिए जाने जाते हैं उनके द्वारा कार्रवाई का निर्देश जारी करने से खनिज विभाग हरकत में आते ही अवैध कारोबारियों में लगाम कसते हुए नजर आ रहे हैं।कलेक्टर निर्दोषों एवं स्वच्छ कारोबार में लिप्त लोगों के लिए मसीहा है वहीं अवैध कारोबारियों के लिए खौफ से कम नहीं है। अवैध रेत मुरूम खनन और किरचा पत्थर के उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
जिसमें आज भी 1 जेसीबी सहित 3 हाईवा ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि आज भीं खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के संबध में जांच की गई। जांच के दौरान सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनसांकरा में मुरूम सहित किरचा पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी मशीन जिसका वाहन क्रमांक सीजी 09 जेई 9333 एवं तीन हाइवा सीजी 04 एमआर 7722, सीजी 25 बी 0115 सीजी 04 एमपी 7722 वाहन को जब्त किया गया हैं। सभी जब्त वाहन नजदीकी सिमगा थाना की सुपुर्दगी में रखा गया है। यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है की कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के मामलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते पिछले तीन दिनों में जिले के अलग अलग क्षेत्रो से 1 माउंटेन चेन,1 जेसीबी,12 हाईवा,3 रेत से भरे ट्रैक्टर सहित अब तक कुल 17 वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जनहितैषी संवेदनशील कलेक्टर चंदन कुमार का अवैध कारोबारियों पर एक्शन मूड बरकरार, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई।।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
