आवेदनों के गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिये निर्देश


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनचौपाल में 180 नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने जनचौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में ग्राम फुलझर के गैंदराम दीवान ने बोर खनन एवं सौर ऊर्जा लगवाने, ग्राम पंचायत दसपुर के समस्त ग्रामवासियों ने नलजल का कार्य पूर्ण कराने, ग्राम कनफाड के ग्रामवासियों ने वनअधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम कोदोपाली के कृषकों ने ग्राम पंचायत लोहारी में धान खरीदी केन्द्र संचालित कराने, ग्राम कलमीदादर के देवनाथ़ ने मख्यमंत्री युवा स्वरोजगार ऋण दिलाने, ग्राम फुलझर के तुलसराम साहू ने पशुशेड व बकरी शेड निर्माण हेतु, ग्राम चरभट्ठी के बम्लेश्वरी गंधर्व ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, ग्राम हथखोज के ताराचंद बांधे ने वन अधिकार पट्टे का ऋण पुस्तिका दिलाने, ग्राम दशपुर के परमानंद धु्रव ने वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाने, ग्राम पंचायत परसदाकला के सरपंच ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ अन्तर्गत गली कांक्रीटीकरण के स्वीकृति दिलाने, ग्राम सुरसाबांधा के पोसूराम साहू ने बन्दोबस्त त्रुटि सुधार संबंधी, ग्राम नागाबुड़ा के सेवाराम ने वन अधिकार पट्टा प्रदाय करने, फिंगेश्वर के होरीलाल सोनवानी ने नोनी सशक्तिकरण योजना की राशि प्रदाय करने, गरियाबंद की सुखिया बाई ने प्राथमिकता कार्ड को अन्त्योंदय कार्ड में परिवर्तन करने, ग्राम तर्रा के संतोष पटेल ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम फुलकर्रा के ठाकुरराम ने वन अधिकार  पट्टा प्रदाय करने, ग्राम कसेरुडीही के लोगों ने वार्ड नं.09 गली मेें पोल लाईट विस्तार करने जैसे विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version