आरंग विधानसभा क्षेत्र में खुशवंत गुरु का धुआंधार प्रचार जारी
आरंग (गंगा प्रकाश)। बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता गुरु खुशवंत साहेब इन दिनों लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।भेट मुलाकात की इसी कड़ी में खुशवंत गुरु ग्राम कुसमुंद भैंसमुड़ी कुलीपोटा अमसेना कोड़ापार और परसवानी पहुंचे। ग्राम कुसमुंद भैंसमुड़ी और कुलीपोटा में गुरु खुशवंत साहेब का भव्य स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट देने का आश्वासन दिया। वहीं अमसेना कोड़ापार और परसवानी के ग्रामीण गुरु खुशवंत साहेब के सपोर्ट में उतरे और अबकी बार भाजपा की सरकार के नारे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए खुजब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। तब से चारों ओर लूट खसोट और कमीशनखोरी हो रही है गुरु खुशवंत साहेब ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। तब से चारों ओर लूट खसोट और कमीशनखोरी हो रही है। ऐसी निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कमल का बटन दबाना होगा और विकास की सरकार बनाना होगा।इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब ग्राम अछोली में अनिल सोनवानी (जनपद सदस्य) की माता स्व राजबाई सोनवानी जी के दशगात्र कार्यक्रम से शामिल हुए और मृत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित की।
There is no ads to display, Please add some


