गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। अग्निपथ योजना के नाम पर इस योजना के प्रारंभ होने के पहले से चयनीत लगभग 1.49 हजार युवाओं को नौकरी नहीं दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतजार कर रहे है। केन्द्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ राहुल जी 31 जनवरी को बिहार की धरती से जय जवान अन्याय के विरूद्ध न्याय का युद्ध आंदोलन की शुरूआत की है। श्री साहू ने कहा कि सेना बलों में भर्ती के लिए 2019 से 2022 के बीच पहले से चयनित लगभग 1.5 लाख युवाओं को ज्वाईनिंग से वंचित कर दिया गया। इनमें एयरफोर्स के 7000 युवा शामिल थे जिन्होंने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी और केवल ज्वाईनिंग लेटर की प्रतिक्षा में थे। इन भर्तियों को अग्निपथ योजना के तहत रदद कर दिया गया, जिसमें नर्सिंग असिस्टेंस आर्मी (मेडिकल कोर) के लगभग 2500 नर्सिंग असिस्टैंटस भी शामिल थे। इससे चयनित युवाओं में काफी रोष व्याप्त है।
There is no ads to display, Please add some


