कुसमुंडा एसईसीएल सड़क मरम्मत करने के बजाय बड़े गढ्ढों में भरा जा रहा मिट्टी

कोरबा  (गंगा प्रकाश) । कबीर चौक से लेकर भिलाई बाजार तक को सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कबीर चौक से लेकर गेवरा चौक की सड़के गढ्ढों में तब्दील हो गई है ऐसे ही धरमपुर से भिलाई बाजार (भठोरा) की सड़कें के खतरनाक अवस्था का रूप धारण कर ली है। सड़क की मरम्मत को लेकर एसईसीएल के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है।

बता दे की एक समाज सेवक कार्यकर्ता प्रदीप जायसवाल ने एसईसीएल के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि भठोरा मार्ग पर एस.ई.सी.एल. द्वारा खदान से जल की निकासी के लिए व्यस्त मार्ग को काट दिया गया था उस स्थान पर एस.ई.सी.एल. द्वारा मरम्मत के लिए मात्र खानापूर्ति कर केवल मिट्टी से भरा गया है, जिसमें कुछ ही दिनों बाद खतरनाक गढ्ढा हो गया है।
मुख्य मार्ग होने की वजह से स्कूल वाहन, सवारी गाड़ियों का चौबीसों घंटे इस मार्ग पर आवाजाही रहती है। इस स्थान पर अनेक बार राजगीरों के साथ अनेकों गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी प्रकार धरमपुर में भी बड़े-बड़े गढ्ढे हो जाने से बरसात का पानी गढ्ढों में भर जाता है जिससे राहगीरों का इस मार्ग पर आना-जाना कष्टदायक हो जाता है, गढ्‌ढों पर पानी भर जाने से रोड कहीं से भी दिखाई नहीं पड़ता। लोग जान को हथेली में रख कर मार्ग पर चलते हैं।

बता दें कि जर्जर मार्ग के मरम्मत एवं सुधार के लिए एस.ई.सी.एल. को कई बार पत्राचार एवं फोन पर बाते कर समस्या से अवगत कराया गया। पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान श्रीमती रोना अजय जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) श्रीमान् सुरेन्द्र जायसवाल द्वारा भी इस रोड की समस्या के निराकरण के लिए एस.ई.सी.एल. को अनुशंसा की गई किन्तु आज पर्यंत तक समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। बहरहाल देखना होगा की खबर प्रकाशित करने उपरांत इस मार्ग के सड़कों की मरम्मत हो पाती है या यूं ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाई जायेंगी।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version