फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कार्य में लापरवाही के चलते जल जीवन मिशन के ठेकेदारों के ठेके निरस्त करने जैसी ठोस कार्यवाही की गई है। इससे कार्य करने वाले ठेकेदारों में हडंकंप मच गया है। आम जनता को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में भारी गड़बड़ी सामने आए है। विकासखंड में स्वीकृत जल जीवन मिशन योजना के कार्य शासन से अनुबंध किए गए समय सीमा में पूर्ण नहीं हुआ है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में विकासखंड के अनेक गांव में चल रहे जल जीवन मिशन योजना के कार्य अवधि समाप्त होने के बाद भी अपूर्ण है। लगातार शिकायत के बाद अब विभाग ने विकासखंड में जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही पर ठेकेदारों की निविदा निरस्त किया गया है वहीं ठेकेदारों को नोटिस भेजा गया है। फिंगेश्वर विकासखंड में यह योजना ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। आम जनता को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। फिंगेश्वर ब्लॉक में भेंडरी में कार्यरत फर्म यूनाइटेड ट्रेडर्स, घोघरा व पतोरी में कार्यरत फर्म डेक्सट्रास डिजाइनर की निविदा निरस्त कर दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 35946 में 25781, 71.72 प्रतिशत घरों में काम हो पाया है।
जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही, ठेकेदारों के ठेके निरस्त करने जैसी ठोस कार्यवाही करने विभाग मुस्तैद
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
