फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष आकाश छिकारा के निर्देश तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता पंकज जैन के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारकों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ 21 सितम्बर को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितम्बर तक चला। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के सरपंच पंच ग्राम जल व स्वच्छता समिति के सदस्य सक्रिय महिला जल वाहिनी सहित प्रत्येक पंचायत से दो व्यक्तियों को इस प्रशिक्षण में आमंत्रित किया गया प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों के द्वारा जल जीवन मिशन के जल ग्राम स्तरीय कार्यों व उद्देश्यों जल संचय ग्राम जन स्वच्छता समिति क्या है व उनके क्या कार्य होते है गाँव में जल जीवन मिशन को लेकर क्या रणनीति है प्रति परिवार प्रति व्यक्ति कितना पानी प्रति दिवस मिलेगा फिल्ड किट टेस्ट क्या है इत्यादि विषयों पर जानकारी दी गई। मुख्य कार्यपालन अभियंता पंकज जैन ने बताया कि जल जीवन मिशन पर पानी के महत्व व ग्राम पंचायत में ग्रामीणजन पानी का बचाव कैसे कर सकते हैं।इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।श्री जैन ने बताया की इस प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को स्थल निरीक्षण भी कराया गया।जिसमें वाटर टैंक पाइप लाइन प्लेटफार्म आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव महेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रभात अमृत आशीष कुमार साहू महेश साहू चौताली मंडल अनिल कुमार सिंह व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ;जल जीवन मिशनद्ध के समन्वयक चित्रकांत शर्मा आकांक्षा पात्रा रूपेश साहू अजय तलेष सहित अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।
जल जीवन मिशन मुख्य संसाधन केन्द्र का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
