सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांजा के आश्रित राजाकटेल सीमा पर एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शंकर पड़ो आ0 कुमार साय पड़ो उम्र 30 साल साकिन ग्राम लोसगी पंडरी पानी अपने घर से कुछ दूर ग्राम पंचायत मांजा के राजाकटेल मुहल्ले में स्थित एक साल पेड़ में लुंगी का फंदा बना फांसी लगाकर सोमवार 18 मार्च की दरमियानी रात खुदकुशी कर लिया।
19 मार्च दिन मंगलवार को मकतूल के परिजनों ने हादसे की इतिला थाना लखनपुर को दी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो तीन दिनो से लगातार नहीं सोया था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


