जांजगीर चांपा(गंगा प्रकाश) – जिले में लगभग एक साल पहले जमीन बिक्री की विवाद में हुई जघन्य हत्याकांड के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपियों ने गांव के पांच की हत्या कर इसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था।

             इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 नवंबर 2021 को जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तुस्मा सरपंच कमल पटेल द्वारा मोबाईल फोन से सूचना दिया गया कि गांव के भागवत साहू जो कि ग्राम तुस्मा का पंच है जिसकी हत्या कर दिया गया है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ तुस्मा सबरिया डेरा जाकर मौके पर तस्दीक करने पर पाया गया कि भागवत साहू की हत्या सोहित केंवट एवं सुनील केंवट के द्वारा धारदार हथियार लोहे के कत्ता से गर्दन एवं सिर में वार कर हत्या किया गया। प्रार्थी प्रेमलाल साहू की रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी एवं मर्ग अपराध कायम कर अपराध क्रमांक 456/21 धारा 302 , 34 भादवि एवं धारा 174 जाफौ कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्यवाही किया गया। विवेचना दौरान सोहित केवट एवं सुनील केंवट हत्या कर गांव के पानी टँकी में चढे़ होने की जानकारी होने पर निरीक्षक रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी शिवरीनारायण अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को  समझाईस देकर नीचे उतार कर हिरासत में लिया गया। आरोपियों से मेमोरेण्डम के आधार पर जमीन बिक्री रकम लेन-देन की बात पर से मृतक भागवत साहू को धारदार कत्तानुमा हथियार से मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी सोहित केंवट के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता एवं अन्य सामग्री बरामद कर दिनांक 20 नवंबर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज , मृतक का कपड़ा एवं विडियो को जप्त कर एफएसएल एवं साईबर सेल से परीक्षण कराया गया। प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर आरोपी सोहित केंवट उम्र 28 वर्ष एवं सुनील कुमार केंवट उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी तुस्मा सबरिया डेरा थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध अभियोग पत्र दिनांक 10 फरवरी 2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण करते हुये प्रकरण में साक्षियों का शीघ्र परीक्षण कार्यवाही पूर्ण होने उपरांत  प्रकरण के विवेचक निरीक्षक रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी शिवरीनारायण का भी परीक्षण एवं प्रतिपरीक्षण किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध प्रमाणित जाने पर माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय जांजगीर द्वारा अपने निर्णय दिनांक 19 सितंबर 2022 को आरोपी सोहित केवट एवं सुनील केंवट को फांसी की सजा एवं पचास हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही में शासकीय अधिवक्ता राजेश पांडेय एवं विवेचक निरीक्षक रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी शिवरीनारायण का सराहनीय कार्य रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version