बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवम गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में जांजगीर चांपा लोकसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभा नारायण चंदेल , जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता , जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले ने सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, एवम डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीशंकर अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , सांसद गुहाराम अजगल्ले ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में कराएं गए जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओ को दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , सांसद गुहाराम अजगल्ले ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों का साल श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किए एवम उनसे आशीर्वाद लिए। आज के इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल , सांसद गुहाराम अजगल्ले, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष जांजगीर-चांपा गुलाब सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष भाजपा बलोदा बाजार डॉक्टर सनम जांगड़े, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, अंबेश जांगड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा अमर सुल्तानिया, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, विधानसभा प्रभारी जांजगीर चांपा ज्योति पटेल, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री बलौदा बाजार श्रीमती सत्यभामा साहू मंडल अध्यक्ष टूंडरा छतराम साहू,, मंडल अध्यक्ष दक्षिण पलारी महेंद्र साहू,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सारंगढ़ द्वारिका साहू, जिला मंत्री सारंगढ़ मनोहर सरजाल, जिला मंत्री सारंगढ़ रामनारायण देवांगन, शिवनारीयण भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजीव बंजारे, जिला प्रभारी प्रबुद्धजन कार्यक्रम धर्मेंद्र शर्मा, सह प्रभारी अजय केसरवानी, मंडल अध्यक्ष चांपा नगर गणेश श्रीवास, मंडल अध्यक्ष जांजगीर नगर आशुतोष गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष कसडोल संतोष वैष्णव, किशन तुलस्थान मीसाबंदी सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


