गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने जिले के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान में आप लोगों का उत्साह एवं बढ़ चढ़ कर मतदान करने के जोश से जहां राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हुई है वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार पुनः बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह चुनाव मुददों की बजाय विश्वास की सरकार को रेखांकित करता है। जहां विश्वास होगा वहीं विकास भी होगा। श्री साहू ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत एवं निःस्वार्थ भाव से किया गया श्रम ही कांग्रेस की जीत का कारण बनेगा।
There is no ads to display, Please add some
