जिला पंचायत क्रमांक 03 में दमदार प्रत्याशी में लगी होड़, सामान्य सीट होने से दिग्गजों में हो रही भिंड़त

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज मंगलवार 11 फरवरी को नगरीय निकायों में मतदान होने के कारण गावों में दोपहर बाद ही चुनाव का शोर के साथ-साथ प्रचार शुरू हुआ प्रत्याशी फिंगेश्वर, राजिम,कोपरा नगरीय निकायों में मतदान के कारण अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ता तथा रिश्तेदारों दोस्तों आदि के काम करने, चुनावी महौल भापने आदि के उम्मीदवार बनने के कारण वहा व्यस्त थे। जिला पंचायत क्र3 के वजनदार एवं लोकप्रिय उम्मीदवार योगेश साहू जनपद पंचायत फिंगेश्वर में उपाध्यक्ष रहने के कारण ग्रामीनों के मध्य अच्छी पकड़ बनाए हुए है। यह सीट अनारक्षित मुक्त होने के कारण यहां उम्मीदवारों की भरमार है। यहां से 8 उम्मीदवार है। भाजपा कांग्रेस से टिकट अथवा अधिकृत उम्मीदवार न बनने से यहा एक से बढ़कर एक प्रत्याशी है। योगेश साहू राजिम युवा कांग्रेस के निर्वाचीत अध्यक्ष है। यही कारण है कि गांव-गावं में इनके जानने वाले है। परिचय तथा उनके महत्वपूर्ण पदों मे रहने के कारण इनके पास सही गांवों में कार्यकर्ताओं की फौज है। 21 ग्राम पंचायतों से बना जिला पंचायत क्षेत्र क्र 3 के सभी गांव समृद्ध क्षेत्र कहलातें है। अधीकांश गांव में दो फसल ली जाती है। नहरों के साथ ट्यबवेल का जाल बिछे होने के कारण यहा के ग्रामीणों को ऊच-नीच, अच्छे-बुरे की समझ है। इससे माना जा रहा है कि योगेश साहू को स्वच्छ एवं जुझारूपन के साथ अगले 8-10 वर्षों से इस क्षेत्र में काम करने का लाभ मिलेगा। वे लगातार अपने क्षेत्र का दौराकर मतदाताओं से बराबर मिल रहे है। इससे लोगों में उनके नाम की चर्चा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version