जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 में अ.ज.जा. महिलायें अध्यक्ष बनने लड़ रही चुनाव, जिला पंचायत अध्यक्ष अ.ज.जा. मुक्त के लिए आरक्षित

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।त्रिस्तरीय चुनाव में गांव गांव में प्रचार तेज हो गया है। गांवों में बैनर पोस्टर से पूरा गांव भरा पड़ा है। गांव में पंच, सरपंच,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के प्रचार से पूरा गांव चुनाव मथ है। जिला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 मे महिला प्रत्याशी होने से चुनाव प्रचार में श्रीमती भुनेश्वरी दौलत बंजारे के साथ महिलाओं का हुजुम चल रहा है। आज शुक्रवार को भुनेश्वरी ने अपने चुनाव क्षेत्र के ग्राम बरभाठा, रोबा, बासिन में सघन चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से कहा कि 2 पत्ति छाप में वोट देकर एक समझदार एवं पंचायती कार्य में दक्ष तथा अनुभवी प्रत्याशी को वोट देने से आप लोगों की अधिकांश विकास कार्यों की मांग एवं समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर में ही हो जावेगा। सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के कार्यों में काफी ध्यान दिया जा रहा है। जरूरत है कि उसको समझ कर विकास का पैसा अपने क्षेत्र के लिए लाना पड़ता है। भुनेश्वरी ने कहा कि 5 साल सरपंच रहने से मैं जानती हूं कि गांवों की समस्या छोटी-छोटी होती है। सही मंच मिल जावे तो उसका समाधान सरल,सस्ता होता है। हमें प्रत्येक गांवों में सिंचाई सुविधाओं का स्थाई समाधान करना है। क्षेत्र के नदी नालों,तालाब आदि का समुचित एवं आवश्यकतानुरूप दोहन किया जावे तो गांव-गांव में सिंचाई के स्थाई साधन किए जा सकते हैं । मैं आप लोगों को विश्वास  दिलाती हूं कि आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो जिला जनपद पंचायत से ही हम अनेक विकास कार्य पूरा कर सकेंगे । उन्होंने घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें 2 पत्ति छाप पर भरपूर समर्थन दिए जाने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version