जिला पंचायत चुनाव का रंग धीरे धीरे ग्रामीणों पर चढ़ रहा, क्रमांक 2 में तीन महिलाएं आपस में भीड़ रही
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की तारीख पास आती जा रही है, गांवो में भी प्रचार-प्रसार के साथ उम्मीदवारों का ग्रामीणों के घर घर में जाकर मिलना और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। आज जिला पंचायत क्रमांक 2 की सबसे प्रमुख उम्मीदवार नंदिनी ओंकार साहू ने ग्राम सेंदर, परसट्ठी, बारूला, चैतरा एवं रवेली में सुबह से धुआधार दौरा किया। उनके साथ समर्थकों की फौज, प्रत्येक गांव की मतदाता सूची आदि पूरा का पूरा चुनावी सामान उपलब्ध होने के कारण नंदिनी घर-घर में अपना चुनाव चिन्ह उगता सूरज, भाजपा का संकल्प पत्र, मोंदी जी, विष्णुदेव साय एवं रोहित साहू की फोटो छोड़कर ग्रामीणों के मध्य काफी प्रभाव छोड़ रही है। उनकी मतदाताओं से बात करने की शैली तथा गांव-क्षेत्र की समस्या बताते हुए उनके साथ बातचीत करने का अंदाजा पसंद किया जा रहा है। श्रीमती नंदिनी, ओंकार साहू ने आज सेंदर, परसट्टी, बारूला, चौतरा, रवेली गावों में सिंचाई साधन में आने वाली कठिनायों, धान बेचने केंद्रों में पहुचने वाली समस्याओं के साथ गांव के पीने के पानी की उपलब्धता एवं परेशानी के बारे में ग्रामीणों से काफी लंबी-लंबी चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से वे क्षेत्र की समस्याओं को सांसद – विधायक के साथ विभागीय मंत्रियों से अवगत कराकर काम करवाने का प्रचार करेगीं। छ.ग.की भाजपा सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। जरूरत है सही तरीके एवं माध्यम से इनकी जानकारी सरकार तक पहुँचे। हमें डबल इंजन की सरकार में तीसरी इंजन लगाकर विकास कार्य में गति लाने के लिए काम करना है। आप लोगों का आर्शीवाद मिला तो विकास की गंगा बहाने का मेरा वायदा है।
There is no ads to display, Please add some
