अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बलौदाबाजार शहर के ट्रांसपोर्टर एवं ढाबा संचालकों का बैठक लिया गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को किसी भी स्थिति में कार्य पर ना रखें , साथ ही रात्रि के समय डिपर लाइट का प्रयोग करें एवं संयमित गति से वाहन चलाने हेतु अपने वाहन चालकों को निर्देशित करें। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा ढाबा संचालकों निर्देशित करते हुये कहा गया कि खाना खाने के लिये रुकने के दौरान वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन खडा कर देते हैं। वाहन खड़ा नहीं करने एवं निर्धारित स्थल में वाहन पार्किंग करने के लिये संबंधित ढाबा से एक कर्मचारी की सहायता से वाहन चालकों को पार्किंग स्थल की जानकारी दें। इस दौरान संपूर्ण बैठक में कुल पंद्रह सुरक्षा बिंदुओं के अनुसार ट्रांसपोर्टर एवं ढाबा संचालकों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुसार वाहन के सामने एवं पीछे रेडियम पट्टी लगा होना चाहिये , रोड में वाहन खराब होने पर झाड़ी या डंगाल तोड़कर लगाया जाता है जो कि गलत है। इस स्थिति में रेडियम पट्टी प्लास्टिक त्रिकोण आकार वाला , उसे गाड़ी में लगाना जरूरी है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करें एवं उसे किसी भी स्थिति में कार्य पर ना रखें , सभी ट्रांसपोर्टर द्वारा वाहन यार्ड से निकलते एवं प्रवेश करते समय वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक अनिवार्य रूप से किया जाये। सड़क मार्ग के ऊपर किसी भी प्रकार से वाहन को पार्किंग ना करें , वेयरहाउस में लगे ट्रकों में अनुमति पत्र को चश्पा कर रखें , चेकिंग दौरान पाया गया है कि एक आदेश अनुमति पत्र पर कई वाहन का नंबर पेन से लिखकर फोटो कॉपी चस्पा किया जाता है , सभी वाहनों का पृथक पृथक अनुमति करावें। शहर के अंदर वाहन को समय के पहले लाकर वेयरहाउस के बाहर रात भर खड़ी रखते हैं जो कि गलत है ऐसा नहीं होना चाहिये। यदि किसी कारणवश वाहन खराब हो जाता है तो मोटर मैकेनिक टीम को जल्द से जल्द भेजना सुनिश्चित करें , सभी ट्रांसपोर्टर अपने वाहन में टोचन-राड उपलब्ध करावें , ताकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन/खराब वहां को समय पर हटाया जा सके। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक तत्काल इसकी सूचना प्रदान करें , सूचना नहीं मिलने पर आवश्यक परेशानी बढ़ जाती है। ढाबा/होटल जो रोड किनारे संचालित है , वहां वाहन पार्किंग हेतु स्टॉप रखें ताकि वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रूप से कराया जा सके। ढाबा एवं होटल में शराब बेचने एवं पिलाने वालों की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कई चालक ट्रक को रोड किनारे खड़ी कर रात भर के लिये कहीं चले जाते हैं और मना करने पर लोगों से विवाद की स्थिति निर्मित करते हैं , इसके लिये ट्रांसपोर्टर यथासंभव उपाय करें। रोड किनारे खड़ी बड़ी वाहनों से दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन में रात के समय अचानक टकरा जाने से दुर्घटना हो जाती है इसलिये वाहनों को किसी भी स्थिति में रोड किनारे खड़ा ना करें। सीमेंट संयंत्र जिले में ज्यादा होने से मालवाहक वाहनों की संख्या अधिक है। वाहनों को रोड किनारे दोनों तरफ पार्किंग ना करें। अपने वाहन की बारी आने पर ही यार्ड से बाहर/अंदर वाहन को रखें।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version