गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रभारी एवम प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल बुधवार को गरियाबंद जिले के प्रवास में रहेंगे। वे रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 10:30 सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगे। यहां से 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर बजे कलेक्ट्रेट में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। गरियाबंद पहुंचे पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने दी।
There is no ads to display, Please add some


