फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। लंबे समय से अंचल की लगभग 8-10 रेत खदानों में मनमाने ढंग से अबाध गति से दिन-रात 24 घंटे किए जा रहे रेत के खनन में इनमें से मात्र एक परसदाजोशी की रेत खदान में अवैध खनन पर कार्यवही करते हुए कलेक्टर खनिज विभाग गरियाबंद द्वारा चार करोड़ पच्चीस हजार जुर्माना की कार्यवाही करते हुए अवैध खनन करने वालों को दंडित राशि जमा करवाने का आदेश दिया है। कलेक्टर की कार्यवाही से पूरे छ.ग. में अवैध खनन करने वाले रेत माफिया में हंडकंप मचा हुआ है। इस अंचल में ही 10-11 घाटों से रेत का उत्खनन किया जाना है। इस मामले से समझा जा सकता है कि अंचल में किस गति से और कितना अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ो अरबों रूपयों का चूना लगाया जा रहा है। कलेक्टर खनिज शाखा गरियाबंद द्वारा अपने नोटिस क्रं. 537/ख.लि./न.क्रं./2024-25 दिनांक 04.10.2024 में फिंगेश्वर विकासखंड की परसदा जोशी रेत खदान में अवैध उत्खनन को सही बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम द्वारा प्राप्त प्रकरण दिनांक 10.01.2024 व मौका पंचनामा दिनांक 24.09.2024 के अनुसार ग्राम परसदाजोशी तहसील राजिम जिला गरियाबंद के खसरा नं. 01 में रेत खदान 01 एवं 02 रकबा 04.90 हे. 04.90 हे. क्षेत्र पर गौण खनिज रेत दिनांक 17.11.2021 से 16.11.2023 तक स्वीकृत था। पट्टा अवधि समाप्ति के पश्चात् पट्टेदार श्री सकल्प जंघेल एवं अन्य 03 व्यक्ति पूर्व सरपंच श्रीमती सुनिता सोनी पति श्री बेनराज सोनी निवासी परसदाजोशी तहसील राजिम जिला गरियाबंद 2. श्री बेनराज सोनी पूर्व पंच निवासी परसदाजोशी तहसील राजिम जिला गरियाबंद एवं 3 श्री हार्दिक सोनवानी पिता अवधेश सोनवानी निवासी परसदाजोशी तहसील राजिम जिला गरियाबंद व्यक्तियों के द्वारा खनिज रेत मात्रा 80,000 घनमीटर का अवैध उत्खनन किया गया है। अतः एम.एम.डी.आर 1957 की धारा 21 एवं 23 (क)/छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम के तहत कलेक्टर महोदय द्वारा कुल 4,00,25,000 अर्थदण्ड राशि रूपये अधिरोपित किया गया है। नोटिस में दण्डित राशि 4,00,25,000 को जमा कराने कहा गया है। अवैध खनन के मामले में पहली बार इतनी बड़ी राशि के जुर्माने से अवैध खनन करने वालों के मध्य हंडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में प्रतिबंधित खदान उत्खनन के समय भी अधिकारियों से मिलीभगत कर फिंगेश्वर अंचल में कई रेत खदानों में बड़ी बड़ी चैन माऊंटिंग मशीन से रेत का खनन कर हाईवा वाहनों से मनमाने ढंग से परिवहन किया जा रहा है। परन्तु मात्र औपचारिक कार्यवाही से ज्यादा कुछ गंभीर कार्यवाही नहीं की जाती है। एक खदान से इतना बड़ा अवैध उत्खनन के मामले सामने आने से माना जा सकता है कि इन खदानों में करोड़ों रूपयों की चोरी बिना अधिकारियों के संरक्षण एवं भ्रश्टाचार में लिप्त हुए संभव नहीं है। क्षेत्रीय जनों ने इस मामलें में लगातार कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ताकि रेत माफिया पर शिकंजा कसा जा सके और शासन को होने वाली करोड़ो रूपयों की कर चोरी के नुकसान से राहत मिलें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version