बीजापुर (गंगा प्रकाश)-शनिवार बेगलेस दिवस पर पुनः संचालित प्राथमिक शाला पंगनपाल मैं जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुनः संचालित स्कूल में किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए परिसर का निरीक्षण किया गया और मूलभूत आवश्यकता की सूची बनाकर शिक्षक को लिखित रूप में देने के लिए कहा गया और जल्द ही समाधान होने का आश्वासन दिया। बच्चों से बातें करते हुए बघेल ने उनके भाषा एवं अंक ज्ञान के स्तर का जायजा लेते हुए शिक्षकों की सराहना किया।
उक्त कार्यक्रम में आकांक्षी जिला के कार्य प्रबंधक विश्वनाथ ठाकुर, गांधी फेलो अरुण कुमार, शिक्षा दूत सुरेश तथा स्कूल के बच्चे प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


