मैनपुर (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत शोभा की आश्रित ग्राम कनहर पारा धान खरीदी केंद्र में 13 सौ क्विंटल किसानों की धान खरीदी गई है किसानों की धान की आवक अब बढ़ती जा रही है वही सहकारी समिति के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है लाइट से लेकर सारी व्यवस्था सुरक्षा भी किया गया है किसानों को समय पर टोकन दी जा रही है वहीं जिला सहकारी समिति के प्रबंधक शिव कुमार साहू ने बताया कि पहले किसानों की धान की आवक नहीं हो रही थी क्योंकि लेट धान की कटाई और मिसाई होने के कारण आवक नहीं हो रहा था । लेकिन अब किसान खरीदी केंद्र में धान ला रहे हैं जिससे आवक बढ़ गई है अब तक की 13 सौ क्विंटल की धान खरीदी किया जा चुका है शासन के नियमों का पूर्ण रूप से पालन कर किसानों को सुविधा मुहैया की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


