राजिम/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भक्त माता कर्मा की कृपा से जिला साहू संघ गरियाबंद की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष नारायण लाल साहू, उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिलेशवरी साहू के आदेशानुसार दिनांक 30/11/2023 दिन गुरूवार समय सुबह 11.00 बजे स्थान माता रमई पाठ मंदिर परिसर सोरिद मे रखा गया है। जिसमें जिला साहू संघ गरियाबंद के तत्वावधान में सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन के मुख्य विषय पर विचार किया जाना है। जिसमें जिला साहू संघ गरियाबंद के समस्त पदाधिकारीगण, तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण, समस्त नगर साहू संघ के पदाधिकारीगण एवं सभी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण आप सभी उक्त बैठक में उपस्थित होकर इस विषय में अपना विचार रखने व सहयोग करने की अपेक्षा रखते हैं। बैठक में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्राथनीय है।
There is no ads to display, Please add some


