गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला स्तर पर स्वीप कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु वर्ष  2024 जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव कमेटी के समन्वयक होंगे। अध्यक्ष एवं समन्वयक के अलावा कमेटी में 20 सदस्य भी बनाये गये है। कमेटी में क्रमशः उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, प्राचार्य शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद डॉ. आर.के. तलवरे, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डी.एम.सी खेलसिंह नायक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव, उप संचालक समाज कल्याण विभाग डी.पी ठाकुर, सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग श्री हेमनाथ सिदार, जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना टी.एस सोनवानी, जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत लालाराम देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद आशीष तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजिम अशोक कुमार सलामे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी फिंगेश्वर प्रदीप मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी छुरा लालसिंह मरकाम, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल कुरूभांठा बंटी राय, व्याख्याता शा.उ.मा.शा छुरा विनोद कुमार देवांगन, सहायक प्रोग्रामर गिरीश चन्द्राकर, अधीक्षक सियान सेवा सदन भिलाई कोमल राम साहू तथा आशीर्वाद सेवा समिति गरियाबंद के हरीश ठक्कर, जयलक्ष्मी स्व-सहायता समूह (डिस्ट्रीक्ट आईकॉन) श्रीमती हुलसी ध्रुव और जिला आइकॉन (निःशक्तजन) सुश्री कुमेश्वरी कोमर्रा सदस्य के रूप में शामिल किये गये है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version