गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने एवं मानसिक तनाव प्रबंधन, मनोरोगियों की पहचान एवं ईलाज हेतु कैंप का आयोजन, आत्महत्या रोकथाम संबंधित जागरूकता एवं जिन व्यक्तियों के द्वारा आत्महत्या करने हेतु असफल प्रयास किया गया हो उनकी काउंसलिंग हेतु विगत 06 सितम्बर से आगामी 12 सितम्बर 2022 तक विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह मनाया जा रहा है।
इस अवसर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद द्वारा शिवम् नर्सिंग कॉलेज गरियाबंद के विद्यार्थियों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 500 विद्यार्थियों सहित समस्त शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नाटक के माध्यम से एन्जाईटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन, मानसिक मंदता, सीखने संबंधी समस्या एवं आत्महत्या रोकथाम संबंधी जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन. आर. नवरत्न सहित समस्त स्टाफ एवं जिला स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य दल के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद निराला (क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट), उमेश कुमार सोनी (सायकेट्रिक सोशियल वर्कर) तथा सुश्री हेमलता खुंट (सिनियर नर्सिंग ऑफिसर) उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


