कतार में लगकर कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने दिया वोट
कांकेर (गंगा प्रकाश)। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल ने आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंदपारा में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सेल्फी कॉर्नर और “हम साथ साथ हैं” फ़ोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई और सभी वोटर्स को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया।
There is no ads to display, Please add some
