संगीता नेताम
बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिले के सुदूर गांव आकलंका में पिछले 10 दिनों से ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। समापन के अवसर पर विजयपुर के विधायक विक्रम मंडावी आकलंका पहुंचे और प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विधायक विक्रम सा मंडावी की ओर से 21 हजार रुपए नगद और कप तथा द्वितीय पुरस्कार जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप की ओर से 15 हजार रूपये के अलावा इस प्रतियोगिता में अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए थे। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था, फाइनल मुकाबला नैमेड़ व गुदमा के मध्य खेला गया जिसमें गुदमा ने नैमेड़ को हराकर विजेता बने। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विक्रम मंडावी ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से एक दूसरे को जानने व पहचानने का अवसर मिलता है। हमें हार से निराश ना होते हुए बेहतर खेलने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रतियोगिता में भाग लिए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को बेहतरीन आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप,कुटरू ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष शैलेश मंडावी के अलावा कुटरू क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


