महासमुन्द (गंगा प्रकाश)। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 16.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 37.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 17.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 12.9 मिलीमीटर, बसना विकासखंड में 12.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 2.0 मिलीमीटर पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई। 22 जून को 7.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 30.1 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 4.9 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
There is no ads to display, Please add some


