बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।-चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 27 जून 2023 सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 64.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 27 जून को सवेरे बजे तक सर्वाधिक वर्षा तहसील नांदघाट में 83.3 मि.मी. तथा न्यूनतम 17 मि.मी. वर्षा देवकर तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 83.3 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 76.2 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 68.8 मि.मी, साजा तहसील मे 61.2 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 67.5 मि.मी. एवं नवागढ़ तहसील में 59.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
There is no ads to display, Please add some


