गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी एफ.एल. नागेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 31 जनवरी की स्थिति में प्राप्त राजस्व लक्ष्य 3 करोड़ 90 लाख के विरूध्द 2 करोड़ 95 लाख 07 हजार 786 रूपये राजस्व प्राप्त हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 31 जनवरी की स्थिति में खनिजों के अवैध परिवहन के 107 प्रकरण में 20 लाख 81 हजार 560 रूपये व अवैध उत्खनन के 6 प्रकरण में 2 लाख 95 हजार रूपये राशि अर्थदण्ड वसूल की गयी है। माह जनवरी 2024 में 24 वाहनों पर अवैध परिवहन के प्रकरण एवं अवैध उत्खनन के 3 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही प्रचलन में हैं। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर राजस्व, पुलिस, खनिज विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गयी है, जो सम्पूर्ण जिले में सतत मॉनिटरिंग कर कार्यवाही कर रही है।
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर प्रशासन सख्त
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



