अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार के द्वारा थाना अम्बागढ़ चौकी का वार्षिक निरीक्षण 

मोहला(गंगा प्रकाश)-जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह(भापुसे) पदभार ग्रहण करने बाद जिला अंतर्गत थानों का लगातार दौरा कर रही हैं। दिनांक 31 मई 2023 को थाना खडगांव का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भापुसे) के द्वारा किया गया, इस दौरान थाना भवन व  थाना परिसर के चारों तरफ भ्रमण कर रखरखाव व सफाई का जायजा लिए तथा आवश्यक निर्देश दिए, थाना परिसर के चारो कोनो के मोर्चा पॉइंट में तैनात आई टी बी पी के जवानों से रात्रि सुरक्षा के दौरान प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्तता के सम्बंध में जानकारी लेकर लाइट की संख्या बढ़ाने निर्देशित किये, आई टी बी पी के असिस्टेंट कमांडेंट अजय सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति का विवरण सेंड मॉडल के माध्यम से विस्तार से दिया गया, वार्षिक निरीक्षण में थाना में संधारित सभी रजिस्टर की अद्यतन स्थिति का अवलोकन कर सारे रिकॉर्ड अपटूडेट मेंटेन करने व रखने का निर्देश दिया गया,माल खाना मे रखे शासकीय संपत्ति,जप्ती माल, आर्म्स एम्युनेशन रखरखाव व माल खाना के साफ-सफाई उचित स्थिति के लिए थाना प्रभारी व मालखाना मुंशी को पुरस्कृत किया गया।थाना उपस्थित बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने पीड़ितों की सहायता व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सतत निगाह रखने तथा ईमानदारी के साथ चुस्त-दुरुस्त स्थिति में साफ सुथरी वर्दी में ड्यूटी करने , थाना में आने वाले पीड़ित व्यक्तियों के साथ सद्भावना पूर्वक व्यवहार करने का हिदायत दी गई हैं,

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार द्वारा थाना अम्बागढ़ चौकी का वार्षिक निरीक्षण दो दिन दिनाँक 30-31 मई 2023 को किया गया, वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना के बल का किट-परेड निरीक्षण किया गया, थाने में लंबित-अपराध विवेचना, मर्ग, शिकायत जांच त्वरित करने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version