गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।  जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड “परिवर्तन” के तहत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम द्वारा 15 परियोजना ग्रामों में  मेगा वृक्षारोपण अभियान की पहल की गई है।  “मेगा वृक्षारोपण अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन भूलेश कुमार राठौर HDFC बैंक बिज़नेस टीम व इमरान अंसारी ब्रांच मैनेजर HDFC बैंक गरियाबंद द्वारा बेंदुकुरा गांव के गोठान में किया गया।  पृथ्वी को बचाएं, आइए कुछ पेड़ लगाएं इस नारे के साथ जिला प्रशासन, वन विभाग, हरियाली समूह, ग्राम विकास समिति और समुदाय के लोगों ने  गरियाबंद जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए कार्यान्वयन भागीदार निवसीड संस्था के साथ सहयोग किया है। कुल मिलाकर, इसका लक्ष्य गोठान में, वन भूमि, खुली सामुदायिक भूमि, सड़क के किनारे, विभिन्न स्कूल, कार्यालय और कॉलेज परिसर में 8000 पौधे प्रत्यारोपण करना है।  । सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और पेड़ों के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण बचाने की थीम को फैलाने के लिए जागरूकता बैठकें, वृक्षारोपण प्रचार वाहन के माध्यम से पौधा वितरण व बंजर भूमि में समुदाय द्वारा 1500 सीड बॉल से वनों को बढावा देने जागरूकता पैदा की और ग्रामीण स्तर पर प्रति घर कम से कम तीन पेड़ लगाने के लिए संवाद के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।  पेड़ पर्यावरण के लिए सहायक होंगे और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी लाएंगे। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, मिट्टी का क्षरण, वायु प्रदूषण, वैश्विक गर्मी जैसे कई पर्यावरणीय मुद्दों को संबोधित करने और उनसे लड़ने के माध्यम से वैश्विक समर्थन करना और मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

वृक्षारोपण अभियान के तहत HDFC बैंक परिसर के पास वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया व पौधा वितरण किया गया साथ ही शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नात्तकोत्तर  महाविद्यालय गरियाबंद प्रांगण में भी वृक्षारोपण प्राचार्य आर.के. तलवरे के द्वारा व एनएसएस टीम के सहयोग से महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत बेंदकुरा के सरपंच श्रीमती किरण ध्रुव , सचिव अनुज ठाकुर , HRDP परियोजना प्रबंधक मलय कुमार साहू ,  भागसिंह अग्रवाल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बेंदकुरा,  हिमांशु साहू CHO, सुश्री नेहा उइके (पटवारी), निवसीड के कर्मचारी टीकाराम नागेश , रोहित कुमार सोनवानी, दीप नारायण तिवारी , मोहन लाल साहू, ग्राम संयोजक नवीन कुमार वाल्मिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version