जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

 

स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी

 

अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद प्रथम, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद को द्वितीय और पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर 2 आईसी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, मार्चपास्ट वर्ग ए में जिला पुलिस बल महिला को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय एवं 16वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मार्चपास्ट वर्ग बी में एनसीसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को प्रथम, सेजस बालक के स्काउट को द्वितीय एवं स्काउट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा तथा क्रेडा विभाग द्वारा विभागीय कार्यक्रमों को रेखाकिंत करते हुए झाँकी निकाली गई। प्रस्तुत झांकियों में आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय एवं वन विभाग को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

समारोह में वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, उप निदेशक उदंती  वरूण जैन, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, सहित पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, विद्युत, सहाकारिता, नगर सेना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, पशुधन विकास एवं एनआईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version