चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

राघवेंद्र सिंह

बेमेतरा(गंगा प्रकाश)। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार के सहयोग से छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जिला बेमेतरा में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2022 के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन माह दिसम्बर 2022 में कराया गया, जिसमें बेमेतरा जिले के समस्त निजी/शासकीय स्कूलों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। संबंधित स्कूलों द्वारा चित्रकला एवं स्लोगन के प्रथम 03 स्थान का चयन कर जिला स्तर पर प्रेषित किया गया, जिसे जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण कर जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में किया गया। चयनित विजेताओं को आज गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा में जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा एवं क्रेडा विभाग बेमेतरा के सहायक अभियंता डी.एस. सिदार द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की क्रमशः राशि 5000, 3000 एवं 2000 रुपये, इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को क्रमश राशि 3000, 2000 एवं 1000 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्तमान में ऊर्जा संरक्षण के महत्व को विस्तार से बताया गया, जैसे पारंपरिक ऊर्जा जो कोयला से प्राप्त होता है, इसके संरक्षण हेतु आवश्यक उपाय जैसे-कमरे से निकलते समय सभी विद्युत उपकरण को बंद कर देना चाहिए, बी.ई.ई. स्टार रेटेड उपकरण का उपयोग किया जाना चाहिए, एलईडी लाईट, बीएलडीसी पंखा का उपयोग, रेड सिग्नल पर गाढ़ी बंद कर देना चाहिए एवं नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोत जैसे शीर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, बायोगैस इत्यादि का उपयोग करना चाहिए। सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक करना है जिससे पारंपरिक ऊर्जा पर दबाव कम हो तथा ऊर्जा संरक्षण के महत्वपूर्ण उपायों को दैनिक जीवन में भी लागू करने से कर्जा की बचत करने की जानकारी दी गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सुनील कुमार झा. व्याख्याता शिक्षा विभाग बेमेतरा, खेमराज वर्मा उप अभियंता एवं डोमेन्द्र कोसरिया सहायक ग्रेड-03 क्रेडा बेमेतरा एवं संबंधित स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकगण भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version